प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, रामीन फ़ल्लाह ने इलना को बतायाः “कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां ईरान को कोरोना वायरस टेस्ट किट स्पलाई करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अमरीका के आर्थिक प्रतिबंधों के कारण हम उन्हें पैसा ट्रांस्फ़्रर नहीं कर सकते हैं।”
पिछले ही हफ़्ते पेरिस स्थित फ़ाइनेन्शियल एक्शन टास्क फ़ोर्स एफ़एटीएफ़ ने ईरान को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया।
एफ़एटीएफ़ के इस क़दम से ईरानी बैंकों पर दबाव अधिक बढ़ गया है।
फ़ल्लाह ने कहाः एफ़एटीएफ़ के इस निर्णय ने ईरानी जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं और देश का स्वास्थ्य विभाग कोरोना वायस से मुक़ाबले के लिए संघर्ष कर रहा है।